कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में मेढ के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव जिमिसपुर में दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
गांव जिमिसपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार को मेढ काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर मारपीट हुई तथा फायरिंग की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें