उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल की संस्तुति पर नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता दाऊदयाल वार्ष्णेय को व्यापार मंडल का जिला महामंत्री बनाए जाने पर स्थानीय व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधानसभा चेयरमैन पंकज गुप्ता के आवास पर नगर के व्यापारी बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन नगर महामंत्री मुकुल गुप्ता ने किया।
नवनियुक्त जिला महामंत्री दाऊदयाल वार्ष्णेय ने कहा कि मुझे जिला महामंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा और हमेशा व्यापारी हित में तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, विधानसभा चैयरमेन पंकज गुप्ता, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, महामंत्री अभितेश राजाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अमर दरगढ़, मंत्री नवनीत माहेश्वरी, मंत्री श्यामूर्ति वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी, मनीष वार्ष्णेय आदि व्यापारी उपस्थित रहे
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें