एटा रोड स्थित गांव टोली के निकट कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई । ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। रोड पर जमकर हंगामा किया ।
राहुल पुत्र आनंद कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी अपने साथी सचिन यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी संजय नगर एटा के साथ हाथरस से कुछ जरूरी कार्य करके एटा की ओर कार से लौट रहे थे, गांव टोली के निकट पहुंचते ही कार पीछे से ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन कोतवाली आ गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें