कस्बा में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर कस्बा में धूमधाम के साथ शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकाली गई । यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज से विधि विधान के साथ हुआ । यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी । जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया । युवा भोले की मस्ती में डीजे एवं बैंड पर बज रहे भक्ति भजनों पर थिरकते हुए नजर आए । यात्रा का समापन कस्बा भ्रमण के बाद गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर हुआ । यात्रा में श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । भोर से ही शिवालयों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा । शिवालयों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को भक्तों की लंबी लंबी कतारें नजर आई । शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लाकर अभिषेक किया । शिवालयों पर भव्यता के साथ सजावट की गई । शाम को भगवान शिव के अलौकिक श्रंगार किए गए । जगह जगह शिव विवाह का भी आयोजन किया गया ।
महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार की भोर से शिवालयों पर भगवान शिव पर जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा । भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । शिव भक्तों ने गंगा घाटों से कांवड़ लाकर भगवान का पवित्र गंगा जल से अभिषेक किया । कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित शिवालय , भूतेश्वर मंदिर, पथवारी माता मंदिर, हर हर महादेव मंदिर, मंडी गांधीगंज स्थित भोले शंकर मंदिर आदि शिव मंदिरों पर भक्तों ने भांग , धतूरा, बेलपत्र , बेर , सिंघाड़ी आदि चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया । भक्तों ने श्रद्धापूर्व भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मनोती मांगी । ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले आदि गगनभेदी जयघोषों ने शिवालय गुंजायमान हो गए । शाम को शिवालयों में भगवान आशुतोष के नयनाभिराम श्रंगार किए गए । महाशिवरात्रि के पर्व के चलते जगह जगह शिव विवाह का भी आयोजन किया गया । शिवालयों को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया । जहाँ शिवालयों पर पहुँचकर भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया । वही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओ द्वारा कस्बा व ग्रामीण अंचल में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमे भक्तो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । महिलाओ द्वारा कांवड़ में लाई गई सुहाग सामग्री भी चढ़ाई गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई महिलाओं ने जेहर चढ़ाई। मंदिरों में सुबह से ही भजन3 कीर्तन का आयोजन किया गया। जिससे पूरा वातावरण शिव भक्ति में सराबोर हो गया ।
यात्रा में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान,क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी एवं कस्बा इंचार्ज मनु यादव मय फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे |
शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राघव वार्ष्णेय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता,अमर दरगढ,बबलू यादव, विशाल वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, गीता बबलू सिसोदिया,चंचल गुप्ता, शशांक गुप्ता, लालो भैया,इंद्रदेव पालीवाल, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पीलू भैया, बृजेश सिंह चौहान, अमन गुप्ता, राहुल हिंदूवादी, राज वार्ष्णेय, संजीव महाजन, नीरज वैश्य, , अमितोष राठी, रवि यादव, चिराग सिसोदिया, बेटू ठाकुर, अनिल जादौन, विशाल दरगढ, कमलेश शर्मा, अंकुश उपाध्याय, संतोष पौरुष, मीरा माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, रामकिशन बबलू, अभितेश राजाजी, पारस गुप्ता, कृष्ण दास माहेश्वरी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे |
@samachar24news





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें