कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मोहल्ला सराय उम्दा बेगम के पीछे आम के बाग में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद कर जेल भेजा है।
एसआई मनु यादव अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग मोहल्ला सराय उम्दा बेगम के पीछे आम के बाग में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ लिया । पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम
जाकिर पुत्र शाकिर निवासी मोहल्ला गड्ढा कस्बा पुरदिलनगर , इरशाद पुत्र फिरोज निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम, तालिब पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी, तोफिक पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी,रईस पुत्र मुन्ने सुलेमानी निवासी मोहल्ला नौखेल बताया । पुलिस ने फड़ से 3800 रूपए नगद एवं ताश की गद्दी बरामद कर जेल भेज दिया |
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें