कस्बा के रहने वाले गुदडी के लाल ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 सहायक प्रोफेसर जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर कस्बा का नाम रोशन कर धमाल मचा दिया है।कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट के रहने वाले मुन्नालाल कुशवाहा कस्बा में फलों की बिक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।मुन्नालाल कुशवाहा ने अपने पुत्र महेश चन्द्र को शिक्षा के प्रति उत्साहित कर उच्च स्तर का शिक्षक बनाए जाने के लिए प्रेरित किया।मुन्नालाल कुशवाहा के पुत्र महेश चन्द्र वर्तमान में कस्बा के श्री गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में पी.जी.टी.शिक्षक के रूप में कार्यरत होकर छात्र छात्राओ को वाणिज्य कॉमर्स विषय पर अध्यन करा कर शिक्षा दे रहे है।मुन्नालाल के पुत्र महेश चन्द्र ने यूजीसी नेट जो छात्र को उच्च शिक्षक यानि सहायक प्रोफेसर के साथ साथ पीएचडी करने के लिए योग्य बनाने वाली परीक्षा को उत्तीर्ण कर तीन सौ अंक में से एक सौ ब्यासी अंक प्राप्त कर 96.54प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।महेश चन्द्र कुशवाहा के द्वारा उत्तीर्ण की गई यूजीसी नेट परीक्षा के बाद कस्बा के मोहल्ला पथवारीगेट के रहने वाले वाशिन्दों व परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता दिखाई दी।कस्बा के लोगो ने भी फल विक्रेता मुन्नालाल कुशवाहा के द्वारा देखे गए उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत सपने को जल्द ही महेश पूरा कर सकेगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें