नवोदय विद्यालय अगसौली से गायब हुआ छात्र कुम्भ मेले में मिला

सिकंदराराऊ : 

     21 जनवरी को कक्षा 12 वीं का जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली से गायब हुआ छात्र  प्रयागराज कुम्भ मेले में मिला | 

छात्र मोहित सिसोदिया पुत्र अमर सिंह निवासी गांव हीरागढ़ी थाना चंदपा जवाहर नवोदय विद्यालय 12 वीं का छात्र हैँ | छात्र 21 जनवरी को विद्यालय में बिना किसी को बताये दीवार कूदकर अभय सिंह (आई आई टियंस) से मिलने प्रयागराज गया था |लेकिन छात्र की मुलाक़ात अभय सिंह से नहीं हो पाई | स्वजनों के डांट से छात्र घर नहीं आया और कुम्भ मेले में घूमता रहा | रविवार की देर रात्रि पुलिस और स्वजनों को मेले में छात्र मिल गया और अपने साथ कोतवाली ले आये |

कोतवाली पुलिस ने कोतवाली में छात्र को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया |




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2