महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय सामान्य शिविर का समापन
शनिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.हिमांशु रॉय के प्रभारत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ | यह सामान्य शिविर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस शिविर के माध्यम से सभी वोलियंटर ने अपनी जीवंत सहभागिता कर महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं अन्य क्षेत्रों में विविध प्रकार के सेवा कार्यों का संपादन किया और स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण, जल एवं वृक्ष संरक्षण जैसे संवेदनशील विषयों पर भी महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं और देश के नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया। आज शिविर के समापन दिवस पर वॉलिंटियर्स ने महाविद्यालय की वाटिका में पौध संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान चलाया। सामान्य शिविर के समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी वोलियंटर को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर राम बहादुर का मार्गदर्शन, सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी वोलियंटर्स की सेवा, त्याग, समर्पण, कर्तव्यपरायणता की भावना की प्रशंसा की। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह, अरवेश कुमार एवं आदि लोग उपस्थित रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें