तकनीकी मैन पावर के पद पर रहकर खतौनियों में फर्जी प्रविष्टि अंकित करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। 

 थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा तहसील सिकन्द्राराऊ में तकनीकी मैन पावर के पद पर रहकर विभिन्न खतौनियों में अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टि अंकित करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । 

अवगत कराना है कि दिनांक 04.11.2023 को वादी रामवीर सिंह राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील सिकन्द्राराऊ  द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि आरोपी दलवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी मौहल्ला दमदपुरा कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस तहसील सिकन्द्राराऊ में तकनीकी मैन पावर के पद पर रहकर विभिन्न खतौनियों में अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टि अंकित की गयी है।  प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  जिसके क्रम में दिनांक 10.02.2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार फरार वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए विभिन्न खतौनियों में अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टि अंकित करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त दलवीर सिंह को नई कालोनी दमदपुरा गली के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास से  गिरफ्तार किया गया है ।  अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2