कस्बा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी नई आबादी में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ के लॉकर से हजारों रुपए की नगदी एवं चांदी के पुराने 10 सिक्के एवं स्वर्ण आभूषण तथा कपड़े चुरा कर ले गए।
देवेंद्र पाल सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी नई आबादी पुरदिलनगर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। रात में बराबर खाली पड़े मकान में रखी ईटों को सीढ़ी बनाकर चोर उनके घर में चढ़ गए और झीने के रास्ते से नीचे की मंजिल पर पहुंच गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और वहां रखी सैफ के लॉकर से 5-6 हजार की नगदी एवं चांदी के पुराने 10 सिक्के कानों की सोने की झुमकी एवं नए कपड़े ले जाने में सफल रहे ।घटना की तैयारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वथें दो दिन पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के यहां से चोर एक साइकिल और दो ड्रम चुरा कर ले गए थे।
@samachar24news



एक टिप्पणी भेजें