शिवाजी जयंती के अवसर पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में छत्रपति शिवाजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने महाराज छत्रपति शिवाजी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्त्राओं को उनके चरित्र से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर गत वर्ष कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं एवं इस वर्ष अन्य कार्यक्रमों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आदि में विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने पुरस्कृत किया l सभी मेधावी छात्र छात्राओं एवं पुरस्कार प्राप्त छात्रों के चेहरे हर्ष से प्रफुल्लित हो उठे ।
विवान सिंह, अनन्या गुप्ता, अयांशी माहेश्वरी, अहम सिंह बघेल, सत्यम अग्रिमा, नंदिनी आकांक्षा , मुकुल जादौन व अन्य सभी छात्र छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त कर प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम संचालन में संध्या जादौन, सुमन प्रकाश यादव, ममता सिंह, मनीषा गोला, कविता पुंडीर एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें