आवारा पशु के हमले से घायल महिला की हुई मौत, मचा कोहराम

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली में पांच दिन पूर्व एक महिला पर खेत में कार्य करने के दौरान आवारा पशु ने हमला कर दिया । जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया ।

बताया जाता है कि गांव अगसौली निवासी 45 वर्षीय 

तेसीम पत्नी सलीम पांच दिन पूर्व खेत में मटर तोड़ रही थी । तभी अचानक एक आवारा पशु ने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई । महिला का अलीगढ़ मेडिकल में उपचार चल रहा था । परिजन महिला को घर ले आए । बुधवार को महिला की मौत हो गई । जिससे परिजनो में हाहाकार मच गया और गांव में मातम पसर गया । महिला की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2