सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खेत पर कार्य कर रही महिला को नामजदों ने संपत्ति के विवाद को लेकर की मारपीट, घायल

सिकंदराराऊ : 

     कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल में खेत पर कार्य कर रही महिला को नामजदों ने संपत्ति के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव में आई दंपती के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है। 

गांव नावली निवासी ममता देवी पत्नी रवेंद्र सिंह ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि वह गांव रामपुर नगला चटोल में स्थित खेत में कार्य कर रही थी । तभी जयपाल सिंह, जयप्रकाश पुत्रगण हेमराज सिंह , धर्मेंद्र कुमार पुत्र पूरन सिंह , संतोष पुत्र नत्थू सिंह निवासीगण गांव नावली संपत्ति के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर बीच बचाव में आए  जितेंद्र पुत्र चोब सिंह उसकी पत्नी रूबी के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी । जिससे दंपती भी घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है |




@samachar24news

टिप्पणियाँ