कस्बा के अयोध्या नगर कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य पंडित हरिओम शास्त्री भारद्वाज द्वारा कथा का वर्णन किया। श्री कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया ।
शनिवार को प्रथम दिन अयोध्या नगर कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे । भागवताचार्य पंडित हरिओम शास्त्री भारद्वाज ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत सुनने से मनुष्य को पुण्य मिलता है, जो महिलाएं अपने पति की सेवा करती है उन्हें भी पुण्य का लाभ मिलता है।
कथा के बीच भागवताचार्य द्वारा श्री कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और खूब आनंद उठाया।
इस अवसर पर वीरपाल सिंह यादव, उषा यादव, मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, संतोष पौरुष, सुशीला चौहान, रेनू गर्ग आदि मौजूद रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें