सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विदाई एवं शुभाशीष कार्यक्रम हुआ संपन्न

सिकंदराराऊ। 

स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष में इण्टर मीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष की भांति शुभाशीष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष अंतरराष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना, विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता , प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य निरंजन लाल, प्रसिद्ध समाजसेवी वीरेंद्र कुमार व प्रकांड विद्वान जयप्रकाश  ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। 

विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने शुभाशीष की भूमिका रखते हुए कहा कि जिन छात्रों ने शिशु में प्रवेश किया और आज इंटरमीडिएट  तक की शिक्षा पूर्ण कर उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर होने जा रहे हैं यह विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होने में जो दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा की दृष्टि से यह विशेष दिन हैं। इन दिनों में मन एकाग्र करते हुए विद्या अध्ययन करें। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयप्रकाश ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्र कभी भी रिटायर छात्र नहीं कहलाते । उनका इंटरमीडिएट की परीक्षा में यह पहला पड़ाव है। छात्रों को निरंतर ज्ञान एवं चरित्र पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।

 वहीं विद्यालय अध्यक्ष डॉ विष्णु सक्सेना ने कहा कि किताबी ज्ञान के अतिरिक्त जीवन का ज्ञान होना अति आवश्यक है। विद्या भारती छात्र-छात्राओं में संस्कृति का पल्लवन करती है। उच्च शिक्षा के लिए जहां भी जाएं अपनी मातृभूमि माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन करें । 

विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हम इस सुभाषित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट परिणाम की आकांक्षा करते हैं तथा यह विद्यालय सदैव श्रेष्ठ परिणाम आने पर पुरस्कृत करेगा तथा इस विद्यालय में किसी भी छात्र की कभी विदाई नहीं होती। इस विद्यालय का द्वार पूर्व छात्रों के लिए सदैव खुला रहेगा । 

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन 11th के छात्र राहुल ने किया तथा द्वादश के छात्र छात्राओं ने अध्ययन कालीन यादों को पुनः स्मरण किया जिससे अनेक छात्र-छात्राएं भावुक हुए तथा आचार्यों ने सुभाषित प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। एकादश के छात्र-छात्राओं की इस  शुभाशीष एवं विदाई समारोह में अहम भूमिका रही।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...