निरीक्षण के दौरान थाना के समस्त चौकीदार के साथ मीटिंग की गई एवं थाने पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर दिये आवश्यक दिशा निर्देशहाथरस।
अलीगढ़ मण्डल आयुक्त संगीता सिंह द्वारा थाना सासनी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी आदि अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे । सर्वप्रथम थाना सासनी पर सलामी में लगी गार्द द्वारा सलामी दी गयी । तत्पश्चात उन्होंने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया गया । थाना परिसर का भ्रमण कर क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात कमिश्नर द्वारा थाने के समस्त चौकीदारों के साथ मीटिंग की गई । मीटिंग के दौरान उपस्थित चौकीदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनकी कार्यपद्धति के बारे में जानकारी की गई । इस दौरान चौकीदारों की भूमिका के दृष्टिगत सूचना तंत्र को और सुदृढ बनाये जाने एवं चौकीदारों कार्यशैली को सहज बनाने के सम्बन्ध में उनके सुझाव मांगे गये । तथा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चौकीदारों से वार्ता कर उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी की गई साथ ही आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में होने वाली किसी भी छोटी-बडी घटना के सम्बन्ध में अधिकारियों को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया ।
समाधान दिवस के अवसर पर पब्लिक मीटिंग में जनसुनवाई करते हुए थाना सासनी पर आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया । इस दौरान प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें