हसायन विकासखंड के गाव गोपालपुर के ठाकुर वीरेश सिंह फौजी भारतीय थल सेना 20 मेक इन्फेंट्री में 24 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। बैंड बाजे के साथ ग्रैंड वेलकम हुआ और उनके परिवारीजनों ,सगे संबंधियों द्वारा हसायन नगर में पंडित दीनदयाल चौराहे पर उनका पुष्पमाला, पटका व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। हसायन नगर में जगह-जगह उनका पुष्पमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वीरेश फौजी ने शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाई।
वीरेश फौजी ने बताया देश की सेवा करना बहुत ही अच्छी बात है और मैं ज्यादा से ज्यादा युवाओं से कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करें । अपना और अपने परिवार , गांव , क्षेत्र का नाम रोशन करें । उनके गांव गोपालपुर के लोगों ने एकत्रित होकर जवान के सम्मान में पूरे गांव में नाच गाना करते हुए भारत मां के जयकारे लगाते हुए उनके घर पर पहुंचा ।
इस मौके पर ठाकुर दिनेश पाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानू जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन, वीरेश सिंह फौजी, अभय पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, दिनेश ठाकुर, ठाकुर राम जादौन, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल ठाकुर, जगबीर सिंह, अमित ठाकुर, मानवेंद्र सिंह, शिवम जादौन, ओसवीर, लव, शेखर, अंश, कुंज, रुद्रा, क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति व देशभक्त मौजूद रहे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें