सिकंदराराऊ :
कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित युवा व्यापारी नेता वैभव वार्ष्णेय के आवास पर केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल का जोशीला स्वागत किया गया | केंद्रीय मंत्री ने स्वागत के उपरांत व्यापारी नेता वैभव वार्ष्णेय के भाई अमन वार्ष्णेय को याद किया |
शनिवार की दोपहर को नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित युवा व्यापारी नेता वैभव वार्ष्णेय के आवास पर केंद्रीय मंत्री पहुंचे तो व्यापारी नेता के स्वजनों, भाजपाइयों और समाज सेवियों ने ढोल नगाड़े, फूल मालायें, बुके और प्रतीक चिन्ह के साथ केंद्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत किया |
स्वागत के उपरांत केंद्रीय मंत्री की आँखे व्यापारी नेता के बड़े भाई स्व अमन वार्ष्णेय उर्फ़ टिप्पी भैया को याद करते हुए नम हो गई | केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमन से मेरा बहुत लगाव था, ऐसा महसूस नहीं होता कि अमन इस दुनिया में नहीं है | इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला | सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी संभाले हुए थे |
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार वार्ष्णेय, व्यापार मंडल चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, युवा नेता राघव वार्ष्णेय, अमितेश राजा जी,विकास गुप्ता,कपिल वर्मा, हर्षित वार्ष्णेय,ऊषा वार्ष्णेय,मीनू वार्ष्णेय, पारुल वार्ष्णेय व राज वार्ष्णेय प्रमुख रूप से मौजूद थे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें