सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में उत्साह के साथ निकाला यूनिटी मार्च

सिकंदराराऊ। 

भारत रत्न देश के प्रथम गृह मंत्री एबं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल  की 150 वीं जन्म जयंती समारोह भाजपा पूरे देश में बड़े ही उत्साह एवं उत्सव के रूप में मना रही है। आज इस अवसर पर सिकंदराराव के साईं आंनद बल्लभ कॉलेज में एक जन सभा एवं रन फार यूनिटी पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, एनसीसी कैडेट और  हाथों मे तिरंगा लिए हुए बच्चे, घोष बजाते हुए बच्चे, एवं भारत माता कि जयकार करते हुए युवा शामिल हुए।

 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद, मुख्य अतिथि अनूप प्रधान बाल्मीकि सांसद हाथरस, सिकंदराराव के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने सभा को सम्बोधित किया। शरद माहेश्वरी जिलाध्यक्ष भाजपा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की बदौलत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किये हुए है।

 सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण कराया।

विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरदार पटेल के कठोर निर्णय कि वजह से आज जूनागढ़, हैदराबाद और जम्बू कश्मीर का भारत में सफल विलय हो पाया। 

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समापन की घोषणा का आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 

पद यात्रा पंत चौराहा से आरम्भ होकर पैदल पैदल विधायक के कार्यलय पर समाप्त हुई जिसमें झांकी के रूप में सरदार पटेल का छवि चित्र लगा हुआ था। डीजे साउंड  से देशभक्ति के गाने और जयकारे लग रहे थे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप पीलू भईया, हर्षकांत कुशवाहा चेयरमैन, राजेश गुड्डू सांसद प्रतिनिधि, अनुराग अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष युवामोर्चा, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मुकेश चौहान संयोजक, जयपाल सिंह चौहान , मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सचिन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार, जितेन्द्र राजपूत मंडल अध्यक्ष. गजेंद्र राणा, डॉ तरुण राणा,कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, मीना कुशवाहा, किशनवीर, मिथलेश चौहान, राबिया कुरैशी, नाजिमा कुरैशी, बृजमोहन गुप्ता,  कुंजविहारी वर्मा, निर्मल दास, प्रवीण वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी, गिरीश मोहन गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, अभितेस राजा, योगेश परमार, नीरज वैश्य, दीपक उपाध्याय, भानू सक्सेना , नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, अजय जादौन, गोविन्द ठाकुर, विशाल राज चौहान, नेम सिंह जाटब, देवेंद्र सविता, प्रिन्स ठाकुर, शरद शर्मा, बीरेश पुंधीर, प्रवेश परमार, रानू चौहान, कमल नयन वार्ष्णेय, अनिल जादौन,  वैभव गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय,  बिक्रम वर्मा, पिंटू कश्यप, भगवान दास माहौर, विनय माहेश्वरी, अमर दरगढ़,गौरव जाटव आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...