थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके कब्जे से 430 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 430 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हरि उर्फ हरिया उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0-1630/2024 धारा 310(4)/310(5)/317(5) बीएनएस थाना बन्नादेवी अलीगढ ।
2. मु0अ0-02/2017 धारा 380/411 /413/414 भादवि चालानी थाना जीआरपी कासगंज ।
3. मु0अ0सं0- 193/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस चालानी थाना नोर्थ जिला फिरोजाबाद ।
4. मु0अ0सं0-274/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस चालानी थाना नोर्थ जिला फिरोजाबाद ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें