इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा को सिकंदराराऊ का नया कोतवाल बनाया गया है।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने रविवार को कुछ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें सिकंदराराऊ के कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह को अपराध शाखा में भेज दिया गया और उनके स्थान पर सहपऊ के कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को सिकंदराराऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मयंक चौधरी को सहपऊ का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कदम प्रशासनिक दक्षता और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें