सिकंदराराऊ।
स्थानीय कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार विमल उपाध्याय को सजल सर्जना समिति द्वारा रविवार को मथुरा में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में “सजल भूषण” उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कवि श्री उपाध्याय की दो काव्य कृतियों — ‘आँधियों में दीप’ एवं ‘दर्पण मन का’ — का लोकार्पण भी किया गया। इन कृतियों में जीवन के गहन अनुभवों, मानवीय संवेदनाओं और समाज के यथार्थ का सशक्त चित्रण प्रस्तुत किया गया है, जिसे उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहा।
सजल सर्जना समिति के पदाधिकारियों ने कवि विमल उपाध्याय को यह सम्मान उनकी सृजनशीलता, साहित्यिक समर्पण और हिंदी काव्य जगत में योगदान के लिए प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि श्री उपाध्याय को समिति द्वारा पूर्व में भामाशाह सजल सम्मान, सजल सेवा रत्न, सजल गौरव, सजल रथी एवं सजल पटल सेवा रत्न जैसे कई सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे प्रदेश की अन्य अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके हैं। नगर के गणमान्य लोगों द्वारा इस अवसर पर उनको बधाई प्रेषित की गई है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें