सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथऱस गेट क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती में घर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी हुए 50 लाख रुपए के आभूषण बरामद

हाथरस।

एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथऱस गेट क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती में घर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियोग से सम्बन्धित शतप्रतिशत आभूषण 3 चैन, 3 सिरबन्द, 7 अंगूठी, 1 कलाई बन्ध/ हथफूल, 6 चूडिया, 6 झाले कान के, 4 टॉप्स,2 लौंग (पीली धातु), 2 माला,2 हार बडे, 10 कटोरी, 2 कंघा शीशा, 26 पायल आदि (सफेद घातु) (अनुमानित कीमत करीब 45-50 लाख रुपये) बरामद  हुए हैं।वादी की पत्नी ने अपनी ननद के साथ मनमुटाव के चलते उसकी शादी में ज्वैलरी न देने के लिये सारी ज्वैलरी अपने मायके पर रख दी थी, जिसको सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अवगत कराना है कि दिनांक 24.10.2025 को वादी श्री अकराम उर्फ कलुआ पुत्र अय्यूब खान निवासी नई बस्ती दिल्ली वाला मौहल्ला थानाहाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक-23.10.2025 को वह अपने गरमें कमरे में साया हुआ था, दिनांक-24.10.2025 को सुबह उठकर देखा तो रात में अज्ञात चोरो द्वारा आटे के कनस्तर में मेरी व मेरी बहनो की ज्वैलरी, गले का हर, चैन , हाथ की चूड़ी, सोने की अगूठी आदि चोरी कर ले गये है । जिसके उपरांत वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा एसओजी व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम टेक्निकल/ग्राउन्ड इंटेलिजेंस, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन आदि लाभप्रद सूचनाओं का संकलन किया गया । सर्विलॉस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित किये गये । पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त, टेक्निकल साक्ष्यो से जानकारी प्राप्त हुई कि वादी की पत्नी का मायका जनपद मथुरा में है । वादी की बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, शादी में काफी ज्वैलरी देने की बात चल रही थी । वादी की पत्नी की अपनी ननद के साथ मनमुटाव था, जिसकी वजह से पत्नी नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ज्वैलरी दी जाए । इस वजह से वादी की पत्नी ने सारी ज्वैलरी उठाकर अपने मायके में रखवा दी थी । वादी द्वारा अपनी पत्नी से जानकारी की गयी तो यही तथ्य संज्ञान में आये । जिसके उपरांत उक्त अभियोग से सम्बन्धित आभूषण 3 चैन, 3 सिरबन्द, 7 अंगूठी, 1 कलाई बन्ध/ हथफूल, 6 चूडिया, 6 झाले कान के, 4 टॉप्स,2 लौंग (पीली धातु), 2 माला,2 हार बडे, 10 कटोरी, 02 कंघा शीशा, 26 पायल आदि (सफेद घातु) (अनुमानित कीमत 45-50 लाख रुपये) बरामद कर लिया गया है , उक्त के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...