राष्ट्रगीत “बंदे मातरम्” के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ देखा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम् की 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की मंशानुरूप देश भर के समस्त कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा राष्ट्रगीत “बंदे मातरम्” के 150 साल पूरे होने पर रिजर्व पुलिस लाईन हाथरस के माधव प्रेक्षा ग्रह में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक मुकेश बाबू आदि अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
राष्ट्र गीत “वंदे मातरम्” हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। इस गीत ने हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वंदे मातरम् गीत को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था । यह गीत हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना, कार्यालय , शाखा में तैनात पुलिस अधिकारी , कर्मचारीगण द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें