सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंस्टाग्राम का प्यार चढ़ा परवाना, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार बरामद होने पर बोली— पति शराबी है, बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहना चाहती हूं



अलीगंज थाना क्षेत्र के झकरई गांव से करीब पच्चीस दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां को पुलिस ने बरामद कर लिया। न्यायालय में पेशी के दौरान महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की।


बरामद की गई 25 वर्षीय मनीषा के चार बच्चे हैं। जब पुलिस उसे घर लेकर पहुंची तो बच्चे मां को देखकर फूट-फूटकर रो पड़े, लेकिन महिला ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।


*पति पर लगाए गंभीर आरोप* 


घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव झकरई की है। मनीषा के पति भूप सिंह (27 वर्ष) ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 25 दिन बाद अलीगंज पुलिस ने महिला को बरामद कर उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता के न्यायालय में पेश किया.न्यायालय में मनीषा ने पति पर शराब पीने, जुआ खेलने और गैर मर्दों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और बच्चों को अपने साथ नहीं ले जाएगी।


*इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती* 


मनीषा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और मायका जनपद बदायूं के कटरा में है। उसने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती मुकेश यादव, निवासी बदायूं, से हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। हालांकि, उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने पति को अब तक तलाक नहीं दिया है।


*परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल* 


रोते हुए ससुर हंसराज ने कहा कि मनीषा हमारी बहू है, लेकिन अब किसी और के साथ जा रही है। मोबाइल की दोस्ती ने हमारा घर उजाड़ दिया।


पति भूप सिंह, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया कि मनीषा अपने चार बच्चों — निखिल (7 वर्ष), प्राची (5 वर्ष), सचिन (3 वर्ष) और विहान (2 वर्ष) — को छोड़कर प्रेमी संग चली गई है।


कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय मे महिला द्वारा अपने पति के साथ न रहने की इच्छा जाहिर की जिसके चलते महिला को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...