जयपुर से सोरों जा रहे गंगा स्नानार्थियों की कार ट्रक से टकराई, नौ घायल
जयपुर से सोरों जा रहे गंगा स्नानार्थियों की कार कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास के पास एक ट्रक से टकरा गई । जिससे कार सवार सभी 9 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
पचोरन देवी 55 वर्ष, बबलू 60 वर्ष, कजोद 60 वर्ष , भूरी 45 वर्ष , भूमि 50 वर्ष , गीता 50 वर्ष, दन्नी 60 वर्ष एवं दो अन्य लोग निवासी गांव सांख जयपुर राजस्थान बीती रात कार में सवार होकर जयपुर से सोरों गंगा स्नान के लिए जा रहे थे । जैसे ही उनकी कार कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई । जिससे कार सवार लोग घायल हो गए । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें