इस बार भी कांग्रेस का होगा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष: अखलाक

 इस बार भी कांग्रेस का होगा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष: अखलाक

सिकंदराराऊ 

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। पिछली बार कांग्रेस  ने चेयरमैन के चुनाव में जीत दर्ज की थी। अबकी बार भी कांग्रेस का ही चेयरमैन होगा। 

नगर अध्यक्ष अखलाक भारती ने यह बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि अबकी बार कांग्रेस से नवेद अहमद पीसीसी सदस्य को कांग्रेस का संभावित प्रत्याशी बनाया गया है। उनकी जीत सुनिश्चित है। क्योंकि पिछली बार भी कांग्रेस से श्रीमती सरोज देवी चेयरमैन को जनता ने भारी बहुमत से जिताया था। विपक्षी  लोगों द्वारा नवेद अहमद का नाम आते ही तरह-तरह की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। ऐसी अफवाहों से जनता सावधान रहे। जनता नवेद अहमद को वोट देने का फैसला कर चुकी है। वह हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहते हैं और आगे भी रहेंगे । वार्ता में मास्टर अशोक टेलर, जमील अहमद मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2