सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यटक स्थल घोषणा के विरोध में जैन समाज ने किया प्रदर्शन राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

 पर्यटक स्थल घोषणा के विरोध में जैन समाज ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


अलीगंज- झारखण्ड के जिला गिरीडीह स्थित श्री सम्मेद शिखर जी पारसनाथ पर्वतराज को झारखण्ड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज में आक्रोश है। सरकार के नोटिफिकेशन वापस कराने की मांग को लेकर स्थानीय जैन समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महिला, पुरूष एवं बच्चे भी शामिल रहे। 

प्रातः जैन समाज के लोग मोहल्ला राधाकृष्ण स्थित जैन मंदिर पर एकत्रित हो गए। इसके बाद तहसील चौराहा, मैन बाजार, गांधी मूर्ति चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित नवीन तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। समाज का कहना है कि पारसनाथ पर्वतराज बीस तीर्थंकरों एवं अनंतानंत संतों की मोक्षस्थली व तप साधना स्थली है। पारसनाथ पर्वतराज को ईको सेंसटिव जोन के अन्तर्गत पूर्व की तरह एक भाग को वन्य अभ्यारण्य तथा एक भाग को पवित्र जैन तीर्थ ही माना जाए। पर्वतराज तथा मधुवन को मांस मदिरा मुक्त बिक्री क्षेत्र घोषित किया जाए। वंदना मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त व वाहन चालन मुक्त, अभक्ष्य सामग्री बिक्री मुक्त घोषित किया जाए। वन क्षेत्र में अवैध कटान, पत्थरों का खनन तथा महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित एवं दण्डनीय किया जाए। 

समाज बन्धुओं ने मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हमारे पवित्र पर्वतराज को पूर्व की भांति पवित्र व तपस्वियों हेतु स्थाली घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जैन समाज की भावनाओं को संज्ञान में लेकर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही कर नोटिफिकेशन जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नोटिफिकेशन को वापस नहीं किया तो वह आन्दोलन करने को विवश होंगे।

इस अवसर पर विमल प्रकाश जैन, अशोक कुमार जैन डॉ, मुकेश चन्द्र जैन, प्रताप चन्द्र जैन, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, सुधीर जैन, वीरेन्द्र जैन, दिनेश चन्द्र जैन, योगेश चन्द्र जैन, राजेश चन्द्र जैन, राजेश बाबू, विनय जैन, पार्श्व प्रसाद जैन, संजय जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, प्रवीन जैन, रवि जैन, शरद जैन, अजय जैन, अक्षय जैन, रिशांक जैन, सहदेव जैन, रितिक जैन, अनंत जैन, प्रथम जैन, धीरज जैन, मनोज जैन, विनोद जैन, डॉक्टर सुमन जैन श्रीमती रजनी जैनश्रीमती शोभा जैन, श्रीमती लता जैन, सविता जैन, अनुपम जैन, दयावती जैन सहित सभी जैनबन्धु मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...