जिला चिकित्सालय हाथरस में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए एसपी से मिला प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जो कि काफी सकारात्मक रही। पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय हाथरस में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 100 डायल , कोबरा के पॉइंट बनाने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में मुख्यचिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।दोनों अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी के लिए स्थान चिन्हित किया।


एक टिप्पणी भेजें