दबंगों ने मारपीट कर दंपति को किया घायल , 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव जुल्हापुर में खेत में पाइप डालकर पानी ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित महिला ने सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
उषा देवी पत्नी भगत सिंह निवासी गांव जुल्हापुर ने रिपोर्ट लिखवाई है कि कि गांव के ही दवंग युवक उसके खेत में पाइप डाल कर जबरदस्ती पानी ले जा रहे थे। जिसका मेरी पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर पर आकर गाली—गलौज करते हुए लाठी—डंडों से मारपीट की। जिनकी चीख—पुकार सुनकर जब मैं व मेरा पुत्र आए तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट की। इसमें मैं और मेरे पति घायल हो गए। इसके बाद बाद नामजद आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
क्राइम इंस्पेक्टर सुरेश बाबू का कहना है कि महिला की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उसके बाद मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें