पुरदिल नगर से श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में रवाना हुई 13 वीं संकीर्तन यात्रा
कस्बा पुरदिल नगर की बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तेरहवीं संकीर्तन पदयात्रा वृंदावन धाम को रवाना हुई । जिसमें कस्बा के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा से पूर्व श्री राम मंदिर ब्राह्मण पुरी से ठाकुर जी के डोले के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी भाजपा नेता सुरेश चन्द्र आर्य ने ठाकुर जी की आरती की । यात्रा कस्बा के मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा और भक्ति रस से शराबोर होकर धर्म प्रेम नृत्य करते हुए चल रहे थे ।शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नाजमा बेगम के आवास से चेयरमैन प्रतिनिधि मुशीर अहमद ने ठाकुर जी को फूल माला भेंट की तथा लोगों पर पुष्प वर्षा कर सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर पर बाल बुक भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई ।
इस अवसर पर , सुरेश चन्द्र आर्य , मुशीर अहमद, हर्षकान्त कुशवाह, गौरव द्विवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता,अनुज आर्य, राजपाल बघेल, बम्पी ठाकुर, देवांश कौशिक, किस्सों शर्मा, संजीव शर्मा, पुष्पेन्द्र बघेल, हरीश गोयल, शशी शर्मा, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, नरेन्द्र आर्य आदि सैकड़ों पदयात्री मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें