3 दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग , रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावलपुर से एक मंदबुद्धि 15 वर्षीय किशोर 3 दिन से लापता है। जिसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है ।
ऋषि देव शर्मा पुत्र शिवनंदन शर्मा निवासी गांव सुजावलपुर थाना सिकंदराराऊ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 15 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ चन्ना जो सीधा सरल एवं मंदबुद्धि है। 11 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से गांव से लापता है। जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारी में खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका है । मुझे अपने पुत्र के साथ कोई अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें