संदीप गुप्ता की पुण्यतिथि पर हजारों को बांटे गए कम्बल

 संदीप गुप्ता की पुण्यतिथि पर हजारों को बांटे गए कम्बल


अलीगंज- बांकेलाल गुप्ता वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संदीप गुप्ता साडी संसार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एसएस रिसॉट पर गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कई जनपदों के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में निभाई सहभागिता विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, डीआईजी दीपक कुमार, फीरोजाबाद एसएसपी आशीष तिवारी सहित अधिकारियों, राजनीतिक दलों से नेताओं एवं समाजसेवियां ने संदीप गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

बांकेलाल गुप्ता वेलफेयर एसोसाइटी द्वारा नगर में कई वर्षों से गरीब, असहाय लोगों को कम्बलों का वितरण किए जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में संदीप गुप्ता साडी संसार की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक गरीब, असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। 

इस मौके पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि स्वर्गीय संदीप गुप्ता हमेशा ही समाजसेवा के साथ-साथ व्यापार में भी उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया। आज वह हमारे बीच नहीं है। उनके कार्य सदैव याद रखें जाएंगे। पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह ने कहा कि गरीबों के हित में संदीप गुप्ता हमेशा आगे रहे। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की बहुत सेवा की। सोसाइटी के चेयरमैन एवं आयोजक रामप्रकाश गुप्ता शरद ने कहा कि साडी संसार परिवार हमेशा ही लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। संदीप आज हमारे बीच नहीं है, परन्तु उसकी याद हमेशा सभी के दिलों में बनी रहेगी। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार जैन, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता बॉबी, विजित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, यश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, विनोद आर्या, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख शीतलपुर, ब्लाक प्रमुख अलीगंज प्रतिनिधि डा0 अशोक रतन शाक्य, सीओ विक्रांत द्विवेदी, आमोद आर्या, गोपाल शर्मा, होम सिंह शाक्य, प्रमोद गुप्ता सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2