कार सवारों ने किया अधिवक्ता  के अपहरण का प्रयास ,  मारपीट करके किया घायल एवं नगदी व जंजीर लूटी रिपोर्ट दर्ज

 कार सवारों ने किया अधिवक्ता  के अपहरण का प्रयास ,  मारपीट करके किया घायल एवं नगदी व जंजीर लूटी रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ

 कस्बा पुरदिलनगर में खेत पर घूमने गए युवा अधिवक्ता को कार सवार गाड़ी में डालकर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। राहगीर की सूचना पर परिजन और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं अन्य गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में अधिवक्ता के चाचा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुरदिलनगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कालीचरण यादव हसायन रोड स्थित अपने खेत पर घूमने गए थे। इस दौरान एक दर्जन कार सवार युवक आए और अधिवक्ता को खींचकर कार में डालकर ले जाने लगे। विरोध करने पर पर आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर गले से सोने की जंजीर व 2250 रुपये की नकदी लूट ली। इस दौरान राहगीर ने देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी कार में सवार होकर भाग खड़े हुए। पुलिस गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से अधिवक्ता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता सिकंदराराऊ सीएचसी पहुंच गए और घटना पर रोष जताया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी पर एसडीएम वेद सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित अधिवक्ता से घटना की जानकारी ली। मामले में अधिवक्ता के चाचा ने कोतवाली में अपहरण के प्रयास, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2