सिकंदराराऊ :
शनिवार को कोतवाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह द्वारा आमजन की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
शनिवार को थाना दिवस में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच करते हुए उनका त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ,अपराध निरीक्षक सुरेश बाबू , भवानी शंकर शर्मा ,योगेंद्र सिंह धामा, प्रमोद कुमार एवं राजस्व तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें