सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंच से कनेक्शन देने की मांग को लेकर महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी

 बंच से कनेक्शन देने की मांग को लेकर महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी


समस्या के समाधान की सांसद व विधायक से शीघ्र कराने की मांग



सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित धोबी वाली गली निवासियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बंच केवल से कनेक्शन नहीं करने को लेकर रोष जताया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मखौल बनाने का भी विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला धोबी वाली गली की महिलाओं ने शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके मोहल्ले में अधिकांश लोगों के बिजली के मीटर लगे हुए हैं। लेकिन उसके बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा लगभग 150 मीटर लम्बी केवल डालकर बिजली की सप्लाई दी जा रही। जिसको लेकर आए दिन लंबी लाइन होने के चलते तार टूट कर गिर जाते है।

 वही मोहल्ले की गली में मौजूद लट्ठे पर पड़ी हुई पंच से बिजली के कनेक्शन नहीं किए जा रहे हैं। जिसको लेकर जहां रात्रि में बिजली के लट्ठों पर अंधेरा रहता है वही किसी भी अनहोनी की अंधेरी में आशंका बनी रहती है।

उक्त मामले को लेकर फैजान भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सबका साथ सबका विकास को लेकर पूरे देश में कार्य किए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारी पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले की बिजली व्यवस्था को बंच केवल से जोड़कर सुचारू नहीं कर रहे हैं जिसको लेकर प्रतिदिन केवल टूटती है। भारती ने स्थानीय विधायक व क्षेत्रीय सांसद से मांग करते हुए कहा है। कि धोबी वाली गली के लोगों की परेशानी को देखते हुए तुरंत बंच जुड़वाने के आदेश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दें। वही चोरी करने वालों पर अधिकारी के द्वारा कार्यवाही की जाए।

जेई हाइडिल का कहना है कि मोहल्ला धोबी वाली गली के लोगों को सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई मिल रही है। वही लट्ठे पर पडी बंच से कनेक्शन देने पर अधिकांश बिजली चोरी की घटनाएं होती हैं। 

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग मुन्नी, छमिया, बलिया, परवीन, गुड़िया, फूलों, हाजरा, जाफरा, हुमा, शकीला, नजमा, हुस्न वानो,  जमीला, अख्तरी बेगम, अजीजा फातमा आदि हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...