विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में किया गरीबों को कंबल का वितरण
शनिवार को तहसील सभागार में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा व उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं तहसीलदार द्वारा अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को तहसील सभागार कक्ष में कंबल वितरित किये। जिससे किसी को सर्दी की वजह से तकलीफ न हो। इस दौरान विधायक ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं तथा पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आवाह्न किया।
जिसमें मुख्य रुप से अनिल कुमार तहसीलदार, नायब तहसीलदार सिकन्दराराऊ पंकज गुप्ता, योगेश परमार , मुकुल गुप्ता , आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, नितिन पुंडीर एवं जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आदि उपस्थित रहें ।


एक टिप्पणी भेजें