सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर किया तुलसी पूजन... नरसेवा ही नारायण सेवा है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर किया तुलसी पूजन...

नरसेवा ही नारायण सेवा है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ते शीत को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं गरीबों की मदद एवं परोपकार हेतु आगे आने लगीं हैं वहीं लोग व्यक्तिगत रूप से भी एक दूसरे के लिए सेवा में लगे हुए हैं इसी क्रम में जिले के अकराबाद ब्लॉक में स्थित गांव दभा में तुलसी पूजन एवं प्रदोष के उपलक्ष्य में कंबल वितरण आयोजन किया गया। 

बुधवार को प्रातः कालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री,शिवम शास्त्री,ऋषभ वेदपाठी आदि आचार्यों ने मुख्य यजमान डॉ. विवेक उपाध्याय, आकांक्षा उपाध्याय तथा यशु शर्मा, श्वेता शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से  गांव में स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव परिवार एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा का दूध,दही,घी,शहद,बूरा पंचामृत से अभिषेक करवाकर श्रीसूक्त,पुरुसूक्त एवं अन्य वेदमंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया उसके बाद निकट के गांव गोपालपुर में कम्बल वितरण किया गया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि हमारे सनातन की संस्कृति ही परोपकार की भावना को जाग्रत रखे हुए है।समाज में ऐसे अनेक त्यागी, संन्यासी हुए हैं जिन्होंने मानव-सेवा और मानव कल्याण में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बदले में स्वयं अपार कष्ट सहकर भी अपना मार्ग नहीं छोड़ा। महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियां तक दान दे दी थीं ताकि इंद्र उससे अस्त्र-शस्त्र बनाकर राक्षसों से युद्ध लड़ें और मानव को सुखी बना सकें। दान कर देना महान उपकार है,जीवित रहते हुए दूसरों की सेवा करना और मरने के बाद भी दूसरों की पीड़ा दूर करने वाले पुरुष नहीं बल्कि महापुरुष होते हैं। 

गोपाल उपाध्याय ने बताया कि आज के आधुनिक दौर में हर इंसान स्वार्थवश जीवन व्यतीत कर रहा है परोपकार की भावना लोगों के अंदर से दूर होती जा रही है लेकिन समय समय पर ऐसे आयोजनों से लोगों के अंदर जागरूकता आएगी और सनातन संस्कृति जीवंत रहेगी क्योंकि सनातन में सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः जैसी संस्कृति है अतः हम सभी लोगों को परोपकार की भावना की ललक जन जन में जगानी होगी। इस आयोजन में सुरेश चंद्र शर्मा,प्रवीण कुमार उपाध्याय,रक्षा शर्मा,अखिल उपाध्याय,उमा उपाध्याय,गरिमा उपाध्यायआदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...