कान्हा फार्म हाउस पर निर्माण को लेकर मारपीट व फायरिंग, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

 कान्हा फार्म हाउस पर निर्माण को लेकर मारपीट व फायरिंग, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ

 जीटी रोड स्थित कान्हा फार्म हाउस के स्वामी ने एक युवक पर तमंचा से जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। कान्हा फार्म हाउस के मालिक ने तीन नामजद सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

कान्हा फार्म हाउस के स्वामी अखिल वार्ष्णेय ने  रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार शाम वह अपने फार्म हाउस पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी विष्णु वार्ष्णेय पुत्र बांकेलाल अपने पुत्र श्वेतांक तथा पप्पू पुत्र नामालूम तथा दो अन्य के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर आया और गालीगलौज की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर किया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे की बट से अखिल के सिर में प्रहार कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने फार्म हाउस के स्वामी की तहरीर के आधार पर नामजदों सहित अज्ञातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

वहीं दूसरी ओर निधि गुप्ता पत्नी विष्णु कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप उसकी छह बीघा जमीन है। इसमें अखिल वार्ष्णेय पुत्र केसी गुप्ता पिलर लगा रहे थे। विरोध करने पर अखिल वार्ष्णेय, सौरभ सिंह व खालिद आदि अन्य लोगों ने जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर किए। चीख पुकार सुनकर पुत्र के पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नामजदों खिलाफ दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षों में आपस में मारपीट हुई है । दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2