चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां दुर्गा की द्वितीय शक्ति, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष दिन है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम है। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांत और सौम्य है। इस दिन उनकी कथा का पाठ करने से साधक को त्याग, वैराग्य, संयम और सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
मां आदिशक्ति की साधना, आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा। घंटा-घड़ियाल की गूंज से चौतरफा दिशाएं गूंज रही हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में मां के स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ आदि शक्ति के मंत्रों के स्वर वातावरण में गुंजायमान रहे। मन में मां की भक्ति, आंखों में दर्शन की प्यास लिए श्रद्धालुओं का रेला सुबह से देर शाम तक लगा रहा। फूल मालाओं से मां का श्रृंगार किया गया। सभी मंदिरों में दर्शन कर मां की अनुकंपा पाने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ पथवारी माता एवं चामुंडा मंदिर पर रही।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें