अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल एवं महिला विंग द्वारा श्री किशोरीवल्लभ जी महाराज के मंदिर पर हवन आरती का आयोजन
नव संवत्सर 2082 एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल एवं महिला विंग द्वारा श्री किशोरीवल्लभ जी महाराज के मंदिर पर हवन आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ने हवन में आहुति देकर देश में अमन चेन सुख शांति एवं यश वैभव की मैया से कामना की एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं बृजक्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन ने कहा कि आज भी हमारे हिंदू समाज में शादी, पूजा पाठ, सहित कोई भी मांगलिक एवं शुभ कार्य तिथियों के हिसाब से ही संपन्न होता है। इसलिए हम हिंदुओं का असली नववर्ष आज ही है। लेकिन पाश्चात्य संस्कृति के चक्कर में आज हम लोग अपनी प्राचीन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।
महिला विंग की जिला अध्यक्ष मीरा महेश्वरी ने कहा कि आज के दिन समस्त हिंदू भाईयों एवं बहनों को पीले वस्त्र धारण कर अपने अपने घरों पर त्योहारों की भाँति पूजा पाठ कर यथा संभव प्रसाद वितरण कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देनी चाहिए। जिससे हमारे बच्चों में भी अच्छे विचार व संस्कार उत्पन्न हों l
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव महाजन, जिला अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, कृष्ण गोपाल वार्षनेय (खिललो भाई) महामंत्री प्रवीन वार्षनेय ( डोबी भाई)संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, विकास महाजन, राधा गुप्ता, बीना गुप्ता, मोहिनी माहेश्वरी, कुशल गुप्ता, डिंपल महाजन, अंजली गुप्ता, तान्या वार्षनेय,सुनील गुप्ता,कुसुम लता, रिंकी माहेश्वरी,लक्ष्मी माहेश्वरी, राम सुमरानी, निर्मला गुप्ता, मोनिका माहेश्वरी लक्ष्मी दर्गढ़, शीतल गुप्ता रानी माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी दीपा गुप्ता, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें