कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में नामजदों ने घर में घुसकर मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी अंसार बेगम पत्नी शकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 21 मार्च की रात्रि आठ बजे करीब मोहल्ले के ही चंदा, तारिक , उवेद , आरिफ पुत्रगण तसलीम लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे । जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपियों ने उसके पुत्र नाजिम के साथ भी मारपीट कर दी । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें