क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक युवक ने घर में चल रही कलेश से तंग आकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली | आनन फानन में युवक के पिता ने दरवाजा तोड़कर पुत्र की जान बचाई | स्वजनों के द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया |
अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी नौजरपुर रविवार को अपने घर में था तभी रात्रि लगभग नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन कर रहे थे लेकिन अमित ने ग्रहक्लेश की वजह से भोजन नहीं किया था और उसने अपने कमरे की किवाड़ बंद करके फांसी लगा रहा था, अमित के पिता मेघ सिंह ने जंगले से देखा तो अमित फांसी लगा रहा था आनन फ़ानन में किवाड़ तोड़कर अमित को फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए | जहां अमित की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें