सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव नारई में सात मार्च को दबंगो ने घर में जबरन घुसकर जमकर मारपीट की, मारपीट में महिला पुरुष एवं बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए |
7 मार्च को लगभग दोपहर दो बजे उर्मिला देवी पत्नी जीवाराम निवासी नारई के घर में जबरन पांच नामजद व्यक्ति घुस आये, और घर में आकर गंदी गंदी गालियां और अभद्रता करने लगे | जिसका विरोध घर में मौजूद उर्मिला देवी के पति जीवाराम, बेटी सोनी और बेटा सोनू ने किया तो पांचो नामजदों ने जीवाराम, सोनी और सोनू के साथ लात घुसो और डंडों के साथ मारपीट की | घर का सामान भी तोड़ दिया और घर में मौजूद मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया |
उक्त घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है |
उक्त घटना की शिकायत उर्मिला देवी ने कोतवाली में की है लेकिन उर्मिला देवी का आरोप है कि पुलिस उक्त घटना पर पर्दा डालने का कार्य कर रही है, और अभियोग दर्ज नहीं कर रही है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें