सिकंदराराऊ । संविलियन विद्यालय अरनौट की सहायक अध्यापिका के सेवानिवृत होने पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई। गांव अरनौट के सविलियन विद्यालय मे तैनात सहायक अध्यापिका श्रीमती गुड्डी देवी 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होंगी। इसके उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इनकी शिक्षा विभाग में नियुक्ति वर्ष 2007 में हुई थी। इन्होंने विभाग को 18 वर्ष तक सेवा प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर बच्चों ने कई गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा शर्मा, सहायक अध्यापक कीर्ति वार्ष्णेय , अरुण गुप्ता, श्याम बाबू, श्वेता वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, एकांशी , लोकेश जादौन, चंद्रकांत कुशवाह ,सोमेश यादव, अमित द्विवेदी , कर्दम सिंह, रोहित वार्ष्णेय, धर्मेंद्र त्यागी, ममता जादौन, तारा देवी प्रधान, दीपिका सिंह, दिव्या सिंह, नेहा, प्रवीण द्विवेदी, सुषमा , पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें