शुक्रवार को तहसील परिसर में हिन्दूवादियों ने नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में गायों की दयनीय हालत से आक्रोशित होकर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के नाम संबोधित ज्ञापन नायाब तहसील दार को सौंपा।
ज्ञापन में हिन्दूवादियों ने मांग की है कि नगर पालिका द्वारा संचलित गौशाला पर गाय माता की बहुत ही दयनीय स्थिति है व गौशाला पर जो अवैध अतिक्रमण हो रहा है उसको तत्काल रूप से हटाया जाए और पुरानी तहसील रोड की गौशाला स्थाई गौशाला ही रहने दी जाए।
इस अवसर पर अमन गुप्ता हिंदूवादी, पंकज यादव,नितिन यादव,रविकांत यादव, योगेश हिन्दूवादी,गौरव, दीपक, जितेंद्र, गौरव यादव, राहुल हिंदूवादी, गौरव ठाकुर,उपेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें