कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुंदू खा में नामजद ने दंपती एवं मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गढ़ी बुंदू खा निवासी हरमाला पत्नी गोपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मोहल्ले का ही सुरजीत पुत्र भीकम सिंह उसके पुत्र लवलिश के साथ शराब के नशे में मारपीट कर रहा था । जब पीड़िता पुत्र को बचाने गई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी । शोरगुल सुनकर आई पुत्रवधू बुलबुल को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें