कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनिया रोड पर लगे 14 विद्युत खंभों से चोर 2163 मीटर तार चोरी कर ले गए। अवर अभियंता ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता विकास कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है 33/11 विद्युत उपकेंद्र नगला जलाल पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैंन को गत 7 मार्च की शाम पौने सात बजे करीब सूचना मिली कि गांव अरनिया रोड पर लगे 14 विद्युत खंभों से अज्ञात चोर तार को चुराकर ले गए है। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया गया कि चोर लाइन को क्षतिग्रस्त कर 2163 मीटर तार को चोरी कर ले गए। जिससे कई किसानों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें