अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में भव्य समारोह हुआ l जिसमें मुख्य अतिथिगण डॉक्टर रचना सिंह, अजय सिंह, सुषमा सक्सेना रहे l
मुख्य अतिथिगणों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया ।
सम्पूर्ण सृष्टि का आधार, जीवनसाथी नारी को उसके अपरिमित अधिकारों के प्रति जागरूक कर महिला सशक्तिकरण हेतु जानकारी प्रदान कर सभी ने अपने विचार प्रकट किये l प्रबंधक किशनवीर सिंह एवं प्रधानाचार्या रंजनाकुमारी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिंन्ह व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया l इस अवसर पर पिंपल जादौन, मंजुल माहेश्वरी, सुषमा यादव, ममता सिंह, हुमा सिद्दीकी,अलका सैनी, मनीषा गोला, कविता पुंढीर एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी l
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें