श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सपा नेता राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा सदन में राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी कर राणा सांगा को गद्दार बताए जाने के पर करणी सेना ने रोष व्यक्त किया।आज करणी सेना द्वारा आगरा में विरोध प्रदर्शन करते हुए आगरा स्थित राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास के घेराव के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशाशन द्वारा जो लाठी चार्ज किया गया है उसकी हम भर्त्सना करते हैं।
श्री चौहान ने कहा कि 80 घाव खाकर, बिना हाथ के ही युद्ध लड़ा। वह एक महान योद्धा थे जिन्होंने बाबर को पराजित किया। उन्होंने मुस्लिम आक्रांताओं के खिलाफ युद्ध लड़ा किंतु रामजीलाल सुमन द्वारा बिना की ऐतिहासिक तथ्य के गद्दार कहना उनकी क्षत्रिय विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।आज हमारा देश किस ओर जा रहा है कि जहां रामजीलाल सुमन जैसे लोग राणा सांगा, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और शिवाजी को आदर्श न मान कर अपने निजी राजनैतिक स्वार्थ के लिए बाबर और औरंगजेब को अपना आदर्श मान रहे हैं।
श्री चौहान ने मांग करते हुए कहा कि ऐसे सांसद की संसद सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए।श्री चौहान ने कहा कि सरेआम देश की संसद में हमारे महापुरुष को गद्दार कहने वाले सांसद खुले आम घूम रहे हैं और अपने पूर्वजों के सम्मान में सांसद के घर का घेराव करने वाले करणी सैनिकों एवं राणा सांगा के वंशजों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है जिसमें दर्जनों करणी सैनिक घायल हुए है।श्री चौहान ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है कि हमारे क्षत्रिय समाज का वोट लेकर सदन में पहुंचने वाले सांसद राणा सांगा के अपमान पर मौन है।आज ऐसे जनप्रतिनिधियों का मौन रहना स्पष्ट करता है कि वे राणा सांगा को अपना आदर्श नहीं मानते।श्री चौहान ने कहा कि आगरा में हुए लाठी चार्ज के विरोध में अति शीघ्र प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।जिसमें बावर और औरंगजेब के अनुयायियों को सबक सिखाया जाएगा।श्री चौहान ने कहा कि रामजीलाल सुमन को अगर इतिहास की सही जानकारी नहीं है तो करणी सैनिकों के पास आएं इतिहास की सही जानकारी दे देंगे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें